फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लोकनृत्य में सूर्य सांस्कृतिक दल बनोगी बना विजेता

Sun, 04 Feb 2024 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के अटल सदन में लोकनृत्य प्रतियोगिता के दौरान भाग लेते प्रतिभागी।
विज्ञापन
कुल्लू। अटल सदन में आयोजित लोकनृत्य प्रतियोगिता में 35 सांस्कृतिक दलों के कलाकारों ने अपना हुनर दिखाया। कुल्लवी परिधानों में सजकर महिला एवं पुरुष कलाकारों ने मंच पर अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

जिला भाषा विभाग की ओर से आयोजित लोकनृत्य प्रतियोगिता में सूर्य सांस्कृतिक दल बनोगी विजेता बना। भुट्टिको द्वितीय और तृतीय स्थान पर कश्यप नारायण युवक मंडल बनोगी रहा। अब विजेता सांस्कृतिक दल जिला कुल्लू का प्रतिनिधित्व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेगा। अटल सदन में हुई जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में जिलेभर के 35 सांस्कृतिक दलों ने कुल्लवी संस्कृति की झलक दिखाई।
दर्शक दीर्घा में बैठे दर्शकों को कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से कुल्लू की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण करने का संदेश दिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. सूरत ठाकुर, डॉ. भुवनेश्वर शर्मा, चंद्रमोहन कपूर, टेडी सिंह तथा अच्छर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

जिला भाषा अधिकारी सुनीला ठाकुर ने कहा कि जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता मेें 35 सांस्कृतिक दलों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। इनमें सूर्य सांस्कृतिक दल बनोगी प्रथम रहा है। अब यह सांस्कृतिक दल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर कुल्लू का प्रतिनिधित्व करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें