फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ग्रामीण क्षेत्रों के 60 रूट बंद, पैदल आवाजाही को मजबूर लोग

Sun, 04 Feb 2024 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल के केलांग में बर्फबारी से ढके वाहन।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में बारिश और बर्फबारी से ग्रामीण रूटों पर बसों का संचालन थम सा गया है। मौसम के करवट लेते ही हिमाचल पथ परिवहन निगम के रविवार को 60 से अधिक ग्रामीण रूट बंद हो गए हैं। ग्रामीण रूटों पर बसों का संचालन न होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

पिछले पांच दिनों से हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। शुक्रवार और शनिवार को मौसम साफ रहा, लेकिन सड़कों पर बर्फ और फिसलन होने के कारण बसें नहीं चल पाईं। करीब 40 से 45 रूट ठप रहे। अब रविवार से दोबारा मौसम खराब हुआ है। बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू होने से रूट प्रभावित हुए हैं और प्रभावित रूटों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बसों का संचालन न होने से ग्रामीणों को आवश्यक कामकाज निपटाने और खाद्य सामग्री घर तक पहुंचाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी और बारिश के कारण कई सड़कों पर छोटे वाहन भी नहीं चल पा रहे हैं। ऐसे में लोग पैदल चलकर अपने गंतव्य तक पहुंचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई की चिंता भी सताने लगी है। बसें न चलने के कारण स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी कैसे शिक्षण संस्थानों तक पहुंच पाएंगे। इस संबंध में बस अड्डा प्रभारी कुल्लू मनोज कुमार ने कहा कि बारिश और बर्फबारी के कारण 60 से अधिक बस रूट प्रभावित हुए हैं। जिन रूटों पर सड़कों की दशा ठीक है, वहां के लिए बसों का संचालन जारी है।
....
लंबे रूटों पर बसों का संचालन जारी
कुल्लू से लंबे रूटों दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार, मलेरकोटला, लुधियाना, पठानकोट, शिमला आदि के लिए बसों का संचालन तय समयसारिणी के अनुसार हो रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए साधारण, एसी और वोल्वो बसों का संचालन लंबे रूटों पर किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग 305 से जलोड़ी दर्रा होते हुए आनी के लिए बस सेवा बर्फबारी के कारण बंद है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें