फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सुरभि महिला मंडल न्यूड़ी ने चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। ग्राम पंचायत कटराईं के वार्ड नंबर-11 में सुरभि महिला मंडल न्यूड़ी ने सोमवार को स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे उगे भांगे के पौधों को हटाया।
विज्ञापन

साथ ही नालियों और सार्वजनिक स्थानों पर फैला कचरा साफ किया। यह अभियान सरस्वती स्कूल से कटराईं बिहाल स्थित सत्संग भवन तक चलाया गया। स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। महिला मंडल की प्रधान पार्वती देवी ने बताया कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि सभी की भागीदारी से जुड़ा निरंतर प्रयास है। अभियान में महिला मंडल की सचिव रीतू देवी, कमला व्यागी, पूजा देवी, लज्या देवी, रातकू देवी, रजनी देवी, देवकी देवी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें