फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बारिश में भी परिणाम सुनने के डटे रहे समर्थक

विज्ञापन
कुल्लू जिला के मौहल वार्ड से जिला परिषद के नीशा ठाकुर विजयी होने पर जीत का जश्न मनाते हुए।-संवा
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में रविवार को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों (बीडीसी) के लिए हुए चुनाव में वोटों की गिनती की गई। इसके लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छह मतगणना केंद्र स्थापित किए गए थे। इनमें 14 जिला परिषद और 113 बीडीसी वार्डों के लिए मतगणना हुई।
विज्ञापन

दिन : रविवार, समय सुबह 8 बजे। स्थान : राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय खोरी रोपा। जिला परिषद और बीडीसी प्रत्याशियों के काउंटिंग एजेंट और समर्थक जुटने शुरू हुए। करीब 9 बजे तक मतगणना केंद्र में समर्थकों की भीड़ लग गई। हल्की बारिश के बीच समर्थक चुनाव परिणाम सुनने के लिए डटे रहे। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय के बाहर मैदान और फील्ड हॉस्टल सड़क के किनारे समर्थक परिणाम का इंतजार करते रहे। पुलिस ने कड़ा सुरक्षा घेरा बनाए रखा और समर्थकों को मतगणना केंद्र के मुख्य गेट से प्रवेश नहीं दिया।
सुबह 9 से अपराह्न 1 बजे तक मतदान गिनती में तैनात कर्मचारियों ने वार्ड के हिसाब से बैलेट पेपर की छंटनी की। इसके बाद करीब अपराह्न 1:10 बजे से बीडीसी के 113 वार्डों के लिए गणना शुरू हुई। इससे समर्थकों के दिलों के धड़कन बढ़ गई। समर्थक निरत, मोनू, सौरव, आकाश, बुधराम, मोहन लाल ने कहा कि वे सुबह से मतगणना केंद्र पर डटे रहे। उधर, जिले के विकास खंड भुंतर के लिए मतगणना केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर, बंजार के लिए आंबेडकर भवन तथा नग्गर के लिए तिब्बतियन स्कूल पतलीकूहल में बनाया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें