मनाली। जिले में घरेलू गैस सिलिंडरों और पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति सुचारु रूप से हो रही है। उपमंडल मनाली के अंतर्गत दो गैस एजेंसियां घरेलू गैस सिलिंडरों और तीन गैस एजेंसियों की ओर से वाणिज्यिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति सुचारु रूप से की जा रही है।
उपमंडलाधिकारी मनाली गुंजीत सिंह चीमा ने ढाबा और होटल मालिकों से अपील है कि वे ईंधन के अन्य विकल्पों का भी उपयोग करें, ताकि उनकी वाणिज्यिक गैस सिलिंडरों पर निर्भरता कम हो सके। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता गैस सिलिंडर बुक करने के लिए गैस एजेंसी की ओर से उपलब्ध करवाए गए दूरभाष पर एक बार ही मिस्ड कॉल करें। उपमंडल मनाली के शहरी क्षेत्र में घरद्वार और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार गैस सिलिंडरों का वितरण किया जा रहा है। संवाद