भुंतर (कुल्लू)। जिले में भुंतर के मणिकर्ण चौक में भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। मणिकर्ण चौक पर मूर्ति की स्थापना कर गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। गणेश उत्सव समिति ने रविवार को मंत्रोच्चारण के साथ सुंदरकांड का आयोजन किया। समस्त भुंतर बाजार गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा।
गणेश उत्सव समिति के सदस्य अतुल सूद, देवेन, संजय ने कहा कि परंपरा के साथ गणेश उत्सव का मनाया जा रहा है। 17 सितंबर को मूर्ति का विसर्जन कर इस उत्सव का समापन होगा। उन्होंने कहा कि रोजाना सुबह 07:00 बजे आरती की जा रही है और शाम को भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। 17 सितंबर को मूर्ति का शोभायात्रा के साथ भुंतर संगम स्थल पर विसर्जन किया जाएगा। संवाद