फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चित्रकला में सुमन नेगी ने पाया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय कुल्लू ने मंगलवार को ढालपुर के शहीद बालकृष्ण स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें विद्यालय के 37 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कुल्लू के सहायक अभियंता सुनील शर्मा ने छात्रों को वायु और ध्वनि प्रदूषण के दुष्प्रभाव बताए। पारंपरिक पटाखों के उपयोग से जुड़े स्वास्थ्य नुकसान भी बताए। छात्रों को हरित पटाखों की पहचान आदि के लिए जागरूक किया। चित्रकला प्रतियोगिता में सुमन नेगी ने पहला स्थान प्राप्त किया है। मनोज ठाकुर दूसरे और निखिल तीसरे स्थान पर रहे। विजेता, उपविजेताओं को सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें