कुल्लू में चल रही बास्केटवॉल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।-संवाद
- फोटो : Kullu
कुल्लू। ढालपुर मैदान में आयोजित अंडर 19 वर्ग की जिलास्तरीय एथलेटिक्स में बास्केटबाल और हैंडबाल रोमांचक मुकाबले हुए।
पुरुष वर्ग के बास्केटबाल में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ढालपुर ने मनाली स्कूल को मात दी है। कटराईं ने कुल्लू वैली स्कूल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। हैंडबाल में भुट्ठी ने मौहल स्कूल को हराया।
बाल स्कूल ढालपुर ने कुगश को मात दी। थरास ने रायसन और हरिपुर ने जगतसुख स्कूल को हराया। इसके अलावा मनाली ने हरिपुर को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। छात्रा वर्ग के बास्केटबाल का फाइनल मुकाबला सुल्तानपुर और रायसन स्कूल के मध्य खेला गया। इसमें सुल्तानुपर ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।
एडीपीओ प्रेमचंद ने बताया कि जिलास्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा में छह शिक्षा खंडों की 270 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि फाइनल मुकाबले सोमवार को नहीं हो पाए हैं। इन्हें मंगलवार को करवाया जाएगा। विजेता स्कूलों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।