फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: साइकिलिंग स्पर्धा में सुदीप्त ने हासिल की आठवीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (कुल्लू)। लाहौल-स्पीति के युरामूर्ति गांव के युवा साइकिलिस्ट सुदीप्त कटोच ने राष्ट्रीय स्तर की साइकिलिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। सुदीप्त ने सब-जूनियर बॉय वर्ग के क्रॉस कंट्री ओलंपिक मुकाबले में आठवीं रैंक हासिल की। पहाड़ी क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले सुदीप्त ने चुनौतीपूर्ण क्रॉस कंट्री ओलंपिक रेस में दमदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष खिलाड़ियों के बीच जगह बनाई।
विज्ञापन

सुदीप्त अध्यापक सुरेंद्र कटोच और गृहिणी अहिल्या कटोच के बेटे हैं। उनकी इस उपलब्धि से लाहौल-स्पीति के खेल प्रेमियों में खुशी है। लाहौल-स्पीति साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील और महासचिव अशोक ने सुदीप्त को बधाई दी। खिलाड़ियों को उचित प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाए जाएं तो यहां के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें