फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लपाह पहुंचे सुचैहण के पंचवीर देवता

Thu, 04 Dec 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
सैंज घाटी के सुचैहण के देवता पंचवीर देवता देव परिक्रमा के दौरान पहुंचे लपाह।-संवाद
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के सुचैहण क्षेत्र के देवता पंचवीर हारियानों के बुलावे पर लपाह गांव पहुंच गए हैं। इससे पहले देवता शांघड़, देहुरी आदि क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं।
विज्ञापन

अब वह श्रद्धालुओं के बुलावे पर लपाह गांव पहुंच गए हैं। श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया जा रहा है। देव खेल के माध्यम से हारियानों और श्रद्धालुओं के दुखों का निवारण किया जा रहा है। देवता के गूर रेवती राम ने बताया कि देवता देहुरी क्षेत्र के दौरे पर निकले थे। इसी बीच श्रद्धालुओं ने बुलावा दिया है। अब देवता वीरवार को लपाह गांव पहुंच गए हैं। इस दौरान देवता का जगह-जगह स्वागत हुआ है। दुर्गम क्षेत्र शाक्टी के देवता ब्रह्मा भी क्षेत्र के दौरे पर हैं। वह वीरवार को शांघड़ पहुंचे। उनका भी लोगों ने भव्य स्वागत किया। लोग देवता से आशीर्वाद ले रहे हैं। क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें