फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बागा सराहन में पैराग्लाइडिंग साइट का सफल ट्रायल

Thu, 24 Oct 2024 11:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। आउटर सराज के बागा सराहन में जल्द ही साहसिक खेलों का नया अध्याय जुड़ सकता है, क्योंकि यहां पैराग्लाइडिंग की संभावनाओं को तलाशने के लिए पहली बार ट्रायल सफलतापूर्वक किया गया। बुधवार को अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली की तकनीकी टीम ने तीन पायलटों के साथ बशलेउ पास से उड़ान भरते हुए बागा सराहन के मैदान में सफल लैंडिंग की।
विज्ञापन

इस ऐतिहासिक ट्रायल के बाद अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान की टीम ने पैराग्लाइडिंग के लिए संभावनाएं तलाशने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। तकनीकी टीम में शामिल पायलट और रिवर राफ्टिंग सेंटर पिरड़ी के अनुदेशक गिमनर सिंह ने बताया कि ट्रायल की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। यदि इस साइट को मंजूरी मिलती है, तो आउटर सराज साहसिक पर्यटन के केंद्र के रूप में उभर सकता है। साहसिक पर्यटन की दृष्टि से काफी संभावनाएं हैं। इससे स्थानीय बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें