कुल्लू। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के अध्ययन केंद्र 1107 राजकीय महाविद्यालय कुल्लू ने जून 2026 सत्रांत परीक्षा के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी अपने संबंधित पाठ्यक्रमों के असाइनमेंट 30 अप्रैल तक अध्ययन केंद्र में जमा कर सकेंगे।
अध्ययन केंद्र के समन्वयक राजेश कुमार ने बताया कि पहले निर्धारित तिथि के स्थान पर यह विस्तार विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया है। विद्यार्थी समय सीमा के भीतर अपने असाइनमेंट पूर्ण कर जमा करना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी अध्ययन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। संवाद