फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शांघड़ स्कूल में टूरिज्म कोर्स में पढ़ाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शांघड़ में व्यावसायिक कक्षाएं आरंभ हो गई हैं। नौवीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थी टूरिज्म विषय पढ़ सकेंगे। विद्यालय में टूरिज्म ट्रेड में व्यावसायिक कक्षाएं चल रही हैं। जिले में कुल छह विद्यालयों को व्यावसायिक कक्षाओं के लिए चयनित किया गया है। इनमें शांघड़ विद्यालय का नाम भी शामिल है। विद्यालय में टूरिज्म ट्रेड में व्यावसायिक कक्षाएं आरंभ हो गई हैं।
विज्ञापन

विद्यालय में इस सत्र में नौवीं में 13 और 11वीं के तीन विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। समग्र शिक्षा के तहत विद्यार्थियों को विद्यालयों में व्यावसायिक कोर्स करवाकर स्वरोजगार के लिए निपुण बनाया जा रहा है। कार्यकारी प्रधानाचार्य किशोरी लाल ने कहा कि शांघड़ विद्यालय को व्यावसायिक कोर्स शुरू करने के लिए चयनित किया गया है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में टूरिज्म की कक्षाएं शुरू कर दी गईं हैं। कहा कि विद्यालय में नौवीं तथा 11वीं कक्षा के 16 विद्यार्थी टूरिज्म की पढ़ाई कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें