फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एक लाख पौधे रोपेगा प्रकल्प विकासार्थ विद्यार्थी

Sat, 22 Jul 2023 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। प्रदेश में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रकल्प विकासार्थ विद्यार्थी (एसएफडी) बरसात में एक लाख से अधिक पौधे रोपेगा। इसके लिए रूपरेखा तैयार कर दी गई है। सभी जिलों में जन आंदोलन 25 से 28 जुलाई तक चलेगा। पौधरोपण के लिए एसएफडी की तरफ से जिला संयोजकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

यह बात एसएफडी के कुल्लू जिला संयोजक अमन ने पत्रकारवार्ता में कही। इस दौरान एसएफडी के जन आंदोलन की जानकारी साझा की गई। जिला संयोजक अमन ने कहा कि पिछले तीन सालों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रकल्प विकासार्थ विद्यार्थी ने सूबे में तीन लाख से अधिक पौधों को रोपा है। उनका संरक्षण और देखभाल भी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता कर रहे हैं।
इस बरसात भी सूबे में एक लाख से अधिक पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें स्कूल, महाविद्यालयों के विद्यार्थियों और युवा एवं महिला मंडलों की भूमिका भी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

इस बार वनों से वायु, वायु से आयु थीम के तहत पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। जिला कुल्लू की बात करें तो यहां 3,000 पौधे रोपने का लक्ष्य हैं। एसएफडी के जन आंदोलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान एबीवीपी कुल्लू के जिला संयोजक ऋषभ ठाकुर और कुल्लू इकाई उपाध्यक्ष सिमरन उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें