फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: असुरक्षित घोषित स्कूल भवनों में अब पढ़ाई नहीं करेंगे विद्यार्थी

Sat, 13 Sep 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने शिक्षा विभाग को दिए निर्देश, सुरक्षित जगह लगाई जाएंगी कक्षाएं
विज्ञापन

भारी बारिश, भूस्खलन से जिले में 150 से अधिक स्कूलों को हुआ है नुकसान
राजीव नैय्यर
कुल्लू। जिले में हाल ही की प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त हुए 150 से अधिक विद्यालय भवनों में अब कक्षाएं नहीं लगेंगी। विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि कक्षाएं सुरक्षित स्थानों पर संचालित की जाएं।
जिले के सातों शिक्षा खंडों में आंशिक और पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त विद्यालयों की सूची तैयार की जा रही है ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो और उन्हें सुरक्षित वातावरण में शिक्षा मिल सके।
विज्ञापन

गौरतलब है कि उच्च और प्राथमिक शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार सात शिक्षा खंडों, कुल्लू-एक, कुल्लू-दो, भुंतर, बंजार, सैंज, आनी, निरमंड और नग्गर में 150 से अधिक विद्यालयों को भारी बारिश और भूस्खलन से नुकसान पहुंचा है। इससे जिले के हजारों विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस समस्या को लेकर शिक्षा विभाग को प्रशासन ने निर्देश दिए थे। इसके चलते विभाग को विद्यार्थियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए नियमित कक्षाएं लगाने की व्यवस्था करनी होगी। वहीं, गुणवत्ता शिक्षा एवं प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक डाॅ. सुनील दत्त ने कहा कि स्कूल प्रबंधन समिति के साथ चर्चा कर विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं लगाने के लिए व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


जिले के जिन विद्यालय भवनों को आंशिक या पूर्ण रूप से असुरक्षित घोषित किया गया है, वहां से कक्षाओं को अन्य सुरक्षित भवनों में शिफ्ट किया जाए। विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शिक्षा विभाग सुनिश्चित करें की उनकी पढ़ाई भी प्रभावित न हो। -तोरुल एस रवीश, उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें