फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रेबीज से बचने के लिए जागरूक किए जाएंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में विद्यार्थियों को रेबीज बीमारी से बचने के लिए जागरूक किया जाएगा। विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर रेबीज बीमारी से बचाव की बारीकियों से अवगत करवाया जाएगा। इसके लिए पशुपालन विभाग ने पहल शुरू की है। विभागीय टीमें अपने संबंधित क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों और शिक्षकों को रेबीज बीमारी के प्रति बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी देंगे, ताकि कोई भी व्यक्ति रेबीज बीमारी की चपेट में न आए।
विज्ञापन

जिले में पशुपालन विभाग के आंकड़ों के अनुसार लावारिस कुत्ताें की संख्या भी 3,071 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की फाइल के तहत जिले में कुत्तों के काटने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले चार माह में 744 लोग कुत्तों के शिकार हुए हैं। पशुपालन विभाग अब रेबीज के मामलों में कमी लाने के उद्देश्य से विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है। इसमें कुत्तों के पालन से लेकर रेबीज से बचाव तक की जानकारी दी जाएगी।
पशुपालन विभाग के उपनिदेशक अरुण शर्मा ने कहा कि रेबीज एक गंभीर बीमारी है जो संक्रमित जानवरों, विशेषकर कुत्तों के काटने या खरोंचने से फैलती है। ऐसे में विद्यालयों में विद्यार्थियों को जानवरों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए जाएंगे। जैसे कि लावारिस जानवरों को न छूना और न ही उन्हें छेड़ना, और किसी जानवर के काटने या चोट लगने पर हमेशा किसी वयस्क को सूचित करना आदि बताया जाएगा। साथ ही उन्हें यह भी सिखाया जाएगा कि घाव को साबुन और पानी से कम से कम दस मिनट तक धोना और तुरंत चिकित्सक के पास जाना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें