कुल्लू। महाविद्यालय कुल्लू स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के अध्ययन केंद्र में विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी गई है। अब छात्र 30 अप्रैल तक बिना किसी विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे।
अध्ययन केंद्र के समन्वयक राजेश कुमार ने बताया कि जून 2026 सत्र की टर्म एंड परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि 26 अप्रैल निर्धारित थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर फॉर्म भरने से वंचित रह गए थे, उन्हें एक और अवसर प्रदान किया गया है। ऐसे में सभी विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे तय समय सीमा के भीतर अपने परीक्षा फॉर्म अवश्य भर लें, ताकि बाद में किसी प्रकार की असुविधा न हो। संवाद