फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बोतलां फूटी ओ.. गीत पर झूमे बाह्य सराज के विद्यार्थी

विज्ञापन
कलाकेंद्र में आउटर सराज के कार्यक्रम में नाटी डालते हुए।
विज्ञापन
कुल्लू। लालचंद्र प्रार्थी कलाकेंद्र ढालपुर में आउटर सराज छात्र संगठन ने शनिवार को वार्षिक समारोह का आयोजन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने पहाड़ी और फिल्मी गाने पेश कर वाहवाही लूटी। ओ बांकी चंद्रा... गीत पर विद्यार्थियों के साथ दर्शक भी नाचने को मजबूर हुए। इसके अलावा धारा पेंदे री गुजरिए, शालू रे क्वार्टरा लगी रौनका... की बेहतरीन प्रस्तुति दी। छात्राओं ने तीन राउंड के फैशन शो में खूब जलवे बिखेरे। समारोह का शुभारंभ कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल ढालपुर के एमडी सुरेश कुमार ने किया। उन्होंने बाह्य सराज के सभी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करना की। समारोह के स्टार गायक रहे नरेंद्र ठाकुर ने रोक भाभीये ओ रोक, बोतलां फूटी ओ, बुरा लागा ओ तेरा पानी पीऊणा सहित कई गीत पेश कर दर्शकों को खूब नचाया।
शाम को समापन के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व एपीएमसी के अध्यक्ष रहे यूपेंद्र कांत मिश्रा मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को समारोह के आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने नशे से दूर रहने और समाज के उत्थान के प्रति अपना योगदान देने की अपील की। इस दौरान कांग्रेस नेता सतपाल ठाकुर, रमेश ठाकुर और नराेतम ठाकुर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें