फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मतदाताओं को जागरूक कर रहे 171 स्कूलों के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
रैली और कार्यक्रमों से दे रहे मताधिकार उपयोग का संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में विद्यार्थी मतदाताओं को मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। कुल्लू के 171 विद्यालयों के चुनावी साक्षरता क्लब जागरूकता लाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। विद्यालयों में विद्यार्थियों के मध्य चित्रकला, नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं, जिनका शीर्षक छोड़ो अपने सारे काम-पहले चलो करें मतदान, बनो देश के भाग्य विधाता-अब जागो प्यारे मतदाता रखा गया है।
विद्यार्थियों को मतदान की बारीकियां सीखाने के उपरांत इनके माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। विद्यालयों में बने चुनावी साक्षरता क्लब रैली और जागरूकता कार्यक्रम करवा रहे हैं। इनमें विद्यार्थियों की सहभागिता से मतदाताओं को मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के सातों शिक्षा खंडों के विद्यालयों में रोजाना चुनाव से संबंधित गतिविधियां करवाई जा रही हैं। स्वीप टीम कुल्लू के नोडल अधिकारी रमन जैन ने कहा कि शिक्षा से अभिप्राय केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं है, बल्कि विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास करना होता है। उन्होंने कहा कि यही विद्यार्थी आने वाले भविष्य में विभिन्न प्रकार की सेवाएं समाज और देश को प्रदान करेंगे। कहा कि कुल्लू के 171 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि हर नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें