मदर्स टच स्कूल के सालाना समारोह में सम्मानित किए होनहार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मदर्स टच स्कूल ने रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया। इसमें नगर परिषद कुल्लू की अध्यक्ष आशा ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि स्कूल की एमडी अनिता कोरपा भी उपस्थित रहीं। प्रधानाचार्य रेखा राणा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। विद्यार्थियों ने योग, कराटे और मोबाइल की लत पर आधारित थीम डांस से सामाजिक संदेश दिया। राजस्थानी, पंजाबी, बिहू, गोवा, स्पेनिश और राधा नृत्य के साथ बॉलीवुड एवं वेस्टर्न प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया। हिमाचली नाटी समारोह का मुख्य आकर्षण रही। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शैक्षणिक में उत्कर्ष, आरवध, सायशा, शिनॉय, पूनम, कृतिशा, दुष्यंत, रेयांशर, अद्विक, गौरव, प्रेरणा, प्रांशुल, श्रेया, गुंजन, सारांश, सौम्या, तमदीन, भास्कर, अवनि, हनिष्का, अनुज, आशीष, दोरजे, निखिल, रागिनी, मिष्टी, प्रीतमा, रानो, महक, प्रियांशी, सोनम, हर्ष को सम्मान मिला। खेल प्रतियोगिताओं में एकांशी, नितिन, पीयूष, आशीष, आयुष, अंश, प्रांशुल, अनुज, नैना, दोरजे, अभिनव, ईशान, आदित्य, दक्ष, दुष्यंत, प्रेरित, भास्कर, तेंजिन, शिवम, तनवी, अंदित, चांदनी, नितिका और वेदांश को पुरस्कृत किया। संवाद