फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैलानियों को रोहतांग जाने के लिए करना पड़ रहा इंतजार

Sat, 17 Jun 2023 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा पर योग दिवस की तैयारियों को लेकर आयुष विभाग के कर्मी ​साइट का निरिक्षण करते हएु।
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। समुद्रतल से 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा पर्यटकों की पहली पसंद बन गया है। रोहतांग जाने के लिए पर्यटक उत्साहित हैं। मनाली पहुंचा हर सैलानी रोहतांग जाना चाहता है। इसके लिए ऑनलाइन परमिट एडवांस में बुक हो रहे हैं। पर्यटकों को रोहतांग देखने की हसरत के कारण इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को ऑनलाइन स्लॉट बुक होने के कारण कई सैलानी रोहतांग नहीं जा पाए, जबकि रविवार के लिए पहले ही स्लॉट बुक हो गए हैं। उधर, बारालाचा, कोकसर, सिस्सू आदि इलाकों में पर्यटकों की संख्या घट गई है। हर पर्यटक रोहतांग को ही तवज्जो दे रहा है। इन दिनों मनाली में पर्यटकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी दर्ज हो रही है।
शुक्रवार और शनिवार को पर्यटकों की संख्या ज्यादा देखी गई। ग्रीन टैक्स बैरियर से जुटाए आंकड़ों को लें तो दो दिनों में लगभग 7,500 पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे। इसके अलावा दिल्ली से चलने वाली लग्जरी बसों में भी सैकड़ों पर्यटकों ने मनाली का रुख किया। 13 जून से रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बहाल हुआ है। रोहतांग जाने के लिए एनजीटी के आदेशानुसार पर्यटन विभाग की ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से परमिट लेना आवश्यक है। एक दिन में रोहतांग के लिए 1,200 वाहन ही जा सकते हैं। इनमें 800 पेट्रोल और 400 डीजल वाहन शामिल हैं। डीजल वाहनों की संख्या अधिक होने से एडवांस में बुकिंग चल रही है।
विज्ञापन

डीजल वाहनों के परमिट 19 जून तक एडवांस में बुक हो गए हैं। रोहतांग दर्रा मार्ग संकरा होने और कई जगह सड़क की हालत बिगड़ने से जाम की स्थिति बन रही है। रोहतांग में हर रोज जाम लग रहा है।
रोहतांग दर्रा के लिए ऑनलाइन परमिट लेकर पर्यटक जा सकते हैं। हर रोज पर्यटक रोहतांग पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए जगह-जगह पुलिस जवानों की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन

-रमन कुमार शर्मा, एसडीएम मनाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें