फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विद्यार्थियों ने जाने मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने के फायदे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर में आयोजित एनएसएस के विशेष शिविर में शनिवार को स्वयंसेवियों ने प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद विद्यालय पहुंचे स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा के समक्ष परेड प्रस्तुत की। शिविर के तहत आयोजित अकादमिक सत्र में जीव विज्ञान की प्रवक्ता मीना वर्मा ने स्वयंसेवियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए मानसिक रूप से स्वस्थ रहना भी जरूरी है।
विज्ञापन

शाम को स्वयंसेवियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में उत्साह भरा। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी किशोर कुमार और महिला कार्यक्रम अधिकारी भीमा देवी ने बताया कि शिविर के दौरान प्रभात फेरी, परियोजना कार्य, अकादमिक सत्र और सामुदायिक सहभागिता जैसी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें