फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विद्यार्थियों को करवाया योग, बताए फायदे

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। आयुष विभाग ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंजार में योग शिविर का आयोजन किया। इसमें आयुष वेलनेस सेंटर बलौन के आयुष फार्मेसी अधिकारी आदर्श रावत और योग गाइड रामलाल ने विद्यार्थियों को योग से निरोग रहने की जानकारी दी। रामलाल ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की योग क्रियाएं और आसन करवाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय अभ्यास है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास के लिए जाना जाता है। योग अनिवार्य रूप से अत्यंत सूक्ष्म विज्ञान पर आधारित एक आध्यात्मिक अनुशासन है। यह मन और शरीर के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से निरोग रहने के लिए अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान को शामिल करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें