फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आपदा जोखिम न्यूनीकरण में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

Mon, 06 Oct 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तर पर सुरक्षित निर्माण मॉडल के तहत प्रतियोगिता
विज्ञापन

बच्चों ने भूकंपरोधी निर्माण पद्धतियों के प्रति दिखाई जागरूकता
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) कुल्लू द्वारा ने समर्थ-2025 अभियान के अंतर्गतसुरक्षित निर्माण मॉडल प्रतियोगिता करवाई।
इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सुरक्षित निर्माण तकनीकों, आपदा जोखिम न्यूनीकरण तथा भूकंपरोधी निर्माण पद्धतियों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सुरक्षित निर्माण से संबंधित तकनीकी रूप से सुदृढ़ एवं रचनात्मक मॉडल प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल द्वारा मॉडलों का मूल्यांकन संरचनात्मक सुरक्षा, तकनीकी सटीकता, नवाचार, स्थानीय संदर्भ, पर्यावरणीय दृष्टिकोण तथा प्रस्तुति के आधार पर किया गया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में भारत भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुल्लू के छात्र प्रज्वल ने उच्च स्कूल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ला मॉन्टेसरी स्कूल कलैहली की छात्रा राधिका एवं मास्टर अर्णव ने वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। इन विजेता विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जो आठ अक्तूबर को राजधानी शिमला में आयोजित की जाएगी। उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक बनाती हैं, बल्कि उनमें सुरक्षित एवं सतत निर्माण के सिद्धांतों को आत्मसात करने की प्रेरणा भी देती हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को इस दिशा में निरंतर प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें