फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: डीएवी मौहल में विद्यार्थियों ने मनाया शिक्षक दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। डीएवी पब्लिक स्कूल मौहल में शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों ने शिक्षकों को उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली के अनुरूप विशेष टाइटल प्रदान कर किया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में गीत, नृत्य, कविता, भाषण सहित विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य आरएस राणा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सम्मान में विद्यार्थियों की ओर से किया गया यह प्रयास गुरु-शिष्य के पवित्र संबंध को और मजबूत करता है। शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ जीवन के मूल्यों, संस्कारों और जिम्मेदारियों का भी बोध करवाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें