फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जेएनवी बंदरोल में विद्यार्थियों ने ली स्वच्छता की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) बंदरोल में शनिवार को स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्वच्छता शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और विद्यालय परिसर सहित आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रताप सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस दौरान राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी लक्ष्मी कश्यप ने विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। सभी ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा व्यक्तिगत और सामुदायिक स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मेरा युवा भारत कुल्लू की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी तनुजा, धर्मेंद्र, सुमन ब्यास और आशीष ने भी भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें