फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हरिपुर कॉलेज में विद्यार्थियों को बताए मौलिक अधिकार

विज्ञापन
हरिपुर कालेज में वि​धिक साक्षरता ​शिविर में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  राहुल, सिविल
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय हरिपुर-मनाली के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने साक्षरता शिविर लगाया। शिविर में विद्यार्थियों को मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और निशुल्क विधिक सहायता योजनाओं के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल जज मनाली राहुल मौजूद रहे। विद्यार्थियों को संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी गई। साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संचालित निशुल्क विधिक सहायता योजनाओं के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने अधिकारों का प्रयोग इस प्रकार करे, जिससे किसी दूसरे व्यक्ति के अधिकारों का उल्लंघन न हो। यदि किसी नागरिक के मौलिक अधिकारों का हनन होता है तो वह न्यायालय की शरण लेकर न्याय प्राप्त कर सकता है।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शेफाली, प्राध्यापक, गैर-शिक्षण कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधिक प्रकोष्ठ की ओर से मुख्य अतिथि, प्राचार्य तथा सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें