फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विद्यार्थी सीख रहे रंगमंच की बारीकियां

विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर स्कूल में चल रही नाटक की कार्यशाला
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते चार सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को अब रंगमंच की बारीकियां सीखने का अवसर मिल रहा है। एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन की ओर से विद्यार्थियों के लिए 21 दिवसीय निशुल्क बाल नाट्य कार्यशाला चल रही है। शुक्रवार को कार्यशाला के चौथे दिन राजकीय प्राथमिक पाठशाला गांधीनगर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मौहल में बच्चों को रंगकर्म की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया। खेल-खेल में बच्चों को रंगमंच से जोड़ते हुए अभिनय, संवाद अदायगी और मंच संचालन की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। कार्यशालाओं में आने वाले दिनाें में अगल-अलग सत्र के दौरान योग, प्राणायाम, आवाज का अभ्यास, भाषा, गीत, ताल, नृत्य, कविता पाठ और विभिन्न थियेटर गेम्स करवाई जा रही हैं। एसोसिएशन का उद्देश्य बच्चों के भीतर छिपी रंगमंचीय प्रतिभा को निखारना और उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। प्रसिद्ध रंगकर्मी केहर सिंह ठाकुर ने बताया कि चयनित चारों स्कूलों में 21 दिन तक नियमित कार्यशालाएं चलेंगी। इस दौरान एक कहानी को बच्चों के साथ मिलकर लघु नाटक के रूप में तैयार किया जाएगा। बाद में बाल नाट्योत्सव आयोजित कर सभी नाटकों का मंचन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रंगकर्मी मीनाक्षी, रेवत राम विक्की और परमानंद भी बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें