कुल्लू के शैंशर स्कूल में योगा के गुर सीखते विद्यार्थी। -संवाद
- फोटो : Kullu
कुल्लू। जिले की दुर्गम शैंशर और देहुरीधार पंचायत के विद्यार्थी और युवा योग की विधाएं सीखेंगे। इसके लिए आयुष विभाग कुल्लू ने शेड्यूल तैयार किया है।
आयुष चिकित्सालय देहुरीधार के चिकित्सक और फार्मासिस्ट पाठशालाओं, युवा, महिला मंडल और स्वयं सहायता समूहों के कार्यालयों में जाकर योग करवा रहे हैं। योग विधाएं सीखने से युवा तनाव मुक्त रहेंगे। वहीं ग्रामीणों को योग का महत्व भी बताएंगे।
योग को अपनाकर विभिन्न बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। योग का महत्व बताने के लिए स्कूली विद्यार्थियों, युवाओं और महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। ताकि वह योग विधाएं सीखकर अन्य लोगों को भी योग क्रियाएं अपनाने के लिए प्रेरित कर सकें।
स्कूल प्रबंधक समिति प्रधान राज कुमार, अभिभावक भागा देवी, गोविंद राम, तापे राम, टेकराम, गिरधारी लाल विजय कुमार, बॉबी और मीराबाई ने कहा कि विद्यार्थियों को योग विधाओं की जानकारी देना उनके स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।
योग करने से विद्यार्थी निरोग रहेंगे और स्वयं को तनाव मुुक्त पाएंगे। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग ने एक बेहतर निर्णय लिया है। उधर आयुष खंड चिकित्सा अधिकारी अनुराधा दत्ता ने कहा कि कि चिकित्सक और फार्मासिस्ट को शेड्यूल के तहत पाठशालाओं और युवा-महिला मंडलों के कार्यालयों में जाकर योग की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।