लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी महाविद्यालय में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता का पुरस्क
- फोटो : Kullu
केलांग (लाहौल-स्पीति)। राजकीय महाविद्यालय कुकुमसेरी में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। महाविद्यालय में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
इसमें क्षेत्रीय अस्पताल केलांग की जिला एड्स नियंत्रण सोसायटी, महाविद्यालय कुकुमसेरी एनएसएस इकाई तथा रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। इससे पहले कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन से हुई। कार्यकारी प्रधानाचार्य डॉ. अनीता ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का खतग पहनाकर स्वागत किया।
स्वास्थ्य से जुड़ी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की पूजा तथा शिवानी की जोड़ी ने पहला स्थान प्राप्त किया। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर के पवन और विशाल ने दूसरा तथा सुनील और भावना ने तीसरा स्थान हासिल किया। सभी विजेता टीमों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. सिद्धार्थ, अंजू, डॉ. अक्षय कुमार, प्रो. सुरेंद्र ठाकुर, शामलाल, अजीत, विमला आदि उपस्थित रहे।