फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

विज्ञापन
पीएम श्री स्कूल भुंतर में एनएसएस दिवस और नशा मुक्त भारत अभियान की वर्षगांठ पर कार्यक्रम के दौरा
विज्ञापन
भुंतर(कुल्लू)। भुंतर स्कूल में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस और नशामुक्त भारत अभियान की छठी वर्षगांठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य तिलक राज ने की। उन्होंने इस अवसर पर एनएसएस के मूल आदर्श वाक्य नॉट मी, बट यू (स्वयं से पहले आप) की भावना को रेखांकित करते हुए स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश को विकसित भारत बनाने की दिशा में युवा स्वयंसेवकों का योगदान सराहनीय है। जमीनी स्तर पर सामुदायिक कल्याण के लिए कार्य करना ही एनएसएस का मुख्य लक्ष्य है। नशा मुक्त भारत अभियान की छठी वर्षगांठ के मौके पर सभी शिक्षकों, एनएसएस स्वयंसेवकों और छात्र-छात्राओं को जीवन में कभी भी नशा न करने और समाज को नशा मुक्त बनाने में अपना योगदान देने की विशेष शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें