जिला के विभिन्न स्कूलों में बच्चों को नरेंद्र मोदी का लाइव भाषण सुनाने
की व्यवस्था की गई थी। बच्चों ने भी नरेंद्र मोदी का भाषण ध्यानपूर्वक
सुना। इसी कड़ी में वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कूल्लू, बजौरा, शैंशर सहित
विभिन्न स्कूलों में बच्चों को लाइव शो दिखाने की व्यवस्था की गई थी। इसके
बाद बजौरा स्कूल प्रबंधन समिति की आम सभा का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर
प्रधानाचार्य रहमत अली ने कहा कि इस दौरान अभिभावकों ने भी रुचि दिखाई। नई
शिक्षा नीति के लिए मांगे गए सुझाव भी बेहतर हैं।