फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी हीटिंग व्यवस्था : शांडिल

Fri, 04 Sep 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल ने सर्दियों में ठंड की समस्या को ध्यान में रखते हुए जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए हीटिंग व्यवस्था उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री की अध्यक्षता में जिला लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलांग में सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने बैठक में गैर सरकारी सदस्यों की समस्याओं को सुनते हुए जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों के खाली पदों को भरने, संचार सुविधा सुचारु बनाने, भूतपूर्व सैनिकों को लिए मोबाइल कैंटीन की सुविधा उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि सरकार ने वृद्धों, विधवाओं तथा विकलांग व्यक्तियों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन को साढ़े चार सौ रुपये से बढ़ाकर छह सौ रुपये मासिक किया है। अस्सी वर्ष से अधिक आयु के पात्र व्यक्तियों की मासिक पेंशन को बढ़ाकर 1100 रुपये किया गया है। गत दो वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश सरकार की ओर से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत प्रदेश के 304921 पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की गई है।

 जिला लाहौल-स्पीति में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बेटी है अनमोल, घर बनाने के लिए अनुदान तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर एक करोड़  88 लाख 72 हजार रुपये चालू वित्त वर्ष में व्यय किए जा रहे हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से जिले में 33 लाख 90 हजार रुपये व्यय किए जा रहे हैं। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक जेआर कटवाल, कार्यकारी उपायुक्त सुरजीत सिंह राठौर,  पुलिस उप अधीक्षक तेजेंद्र वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहनलाल तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी और गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें