फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: स्ट्रांग रूम, मतगणना केंद्र ने परीक्षाओं में डाली अड़चन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू कॉलेज भवन को चुनाव गतिविधियों में उपयोग में लाए जाने से विद्यार्थी परेशान
विज्ञापन

परीक्षाओं के चलते भवन की पड़ रही कमी, खुले में बैठकर देनी पड़ रही परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुल्लू के विद्यार्थियों को परीक्षा देने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महाविद्यालय के आर्ट्स ब्लॉक के बहुमंजिला भवन को चुनावी गतिविधियों के लिए उपयोग में लाया जा रहा है। इस कारण परीक्षा में बैठने के लिए विद्यार्थियों को सीटिंग प्लान के अनुसार कमरों की कमी खल रही है।
महाविद्यालय प्रबंधन के पास महज आठ कमरों वाला साइंस ब्लॉक भवन ही बचा है। भवन की कमी के चलते परीक्षा करवाना और परीक्षा देना परेशानी बना हुआ है। खुले में बैठकर परीक्षा देनी पड़ रही है।
विज्ञापन

महाविद्यालय के आर्ट्स ब्लॉक में मतदान केंद्रों पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण और अभ्यास करवाया गया। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा देने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अब भवन में ईवीएम स्ट्रांग रूम, मतगणना केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थी शोरगुल और बैठने के लिए स्थान न होने के कारण परीक्षा कैसे दे पाएंगे।
यह समस्या हजारों विद्यार्थियों और कॉलेज प्रबंधन के लिए बनी हुई है। महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य बृजबाला ने कहा कि इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त से पत्राचार किया गया था। उनकी ओर से आश्वासन मिला है कि पांच जून0 को आर्ट्स ब्लॉक भवन खाली कर दिया जाएगा।
...
6.50 करोड़ की लागत से बना है वेयर हाउस
जिला मुख्यालय ढालपुर में लघु सचिवालय के साथ 6.50 करोड़ की लागत से वेयर हाउस बनाया गया है। इस पांच मंजिला भवन में जिला निर्वाचन कार्यालय, स्ट्रांग रूम और प्रशिक्षण हाल की व्यवस्था है। इसके बावजूद महाविद्यालय कुल्लू में वार्षिक परीक्षाओं के बीच मतगणना करवाने पर विद्यार्थियों और अभिभावकों ने सवाल उठाए हैं। पांच मंजिला वेयर हाउस की सुविधा जिला मुख्यालय के बीचोबीच होने के बावजूद महाविद्यालय का भवन उपयोग करना विद्यार्थियों के लिए समस्या बन गया है।
....
एनएसयूआई जता चुकी है एतराज
परीक्षाएं आवश्यक हैं, ये बच्चों के भविष्य से जुड़ी हैं। परीक्षाओं के बीच महाविद्यालय भवन को चुनाव के लिए उपयोग में लाना गलत है। इससे विद्यार्थी परेशान हो रहे हैं। इस वजह से हजारों विद्यार्थी परीक्षा पर अपना ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं। वेयर हाउस में ही मतगणना और अभ्यास सत्र होने चाहिए।
विज्ञापन

-चिराग ठाकुर, एनएसयूआई अध्यक्ष
...
भवन से निकल खुले में देनी पड़ रही परीक्षा
महाविद्यालय कुल्लू के भवन को पहले भी ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को रखने के लिए उपयोग में लाया गया है। इससे विद्यार्थियों को कक्षाएं लगाने के लिए कमरों की कमी कई साल खलती रही है। वहीं, अब वार्षिक परीक्षाओं के बीच मतगणना केंद्र, स्ट्रांस रूम और अभ्यास सत्र लगाना विद्यार्थियों की परेशानी को बढ़ा रहा है। विद्यार्थियों को खुले में चटाई पर बैठकर परीक्षा देनी पड़ रही है।
-ऋषभ ठाकुर, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, एबीवीपी
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें