फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा : विरोध में 25 को एक दर्जन यूनियनें बोलेंगी हल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। जिला मुख्यालय कुल्लू और पर्यटन नगरी मनाली के मध्य डोहलूनाला में नेशनल हाईवे-3 पर स्थापित टोल प्लाजा का विरोध तेज हो गया है। हालांकि पहले भी डोहलूनाला में टोल प्लाजा पर नारेबाजी और विरोध हो चुका है। जिस पर प्रशासन ने लोगों की शिकायतों का सकारात्मक रूप से निराकरण करने की बात कही थी। उपायुक्त की अगुवाई में एक कमेटी भी गठित की थी, लेकिन कोई ठोस परिणाम सामने न आने पर जनता भड़क गई है। लोगों के साथ लेकर अब क्षेत्र की एक दर्जन यूनियनें टोल प्लाजा के खिलाफ आंदोलन करेंगी। घाटी की टैक्सी यूनियन, ट्रक यूनियन, जीप यूनियन, ऑटो यूनियन, टाटा 407, मनाली होटलियर एसोसिएशन, पैराग्लाइडिंग यूनियन, राफ्टिंग यूनियन, सब्जी मंडी आढ़ति यूनियन बंदरोल-पतलीकूहल, मंडल डोभी और कटराईं समेत एक दर्जन संगठन टोल प्लाजा का विरोध कर रहे हैं। यह सभी संगठन 25 फरवरी को डोहलूनाला में टोल प्लाजा के खिलाफ आंदोलन के लिए पहुंच रहे हैं। घाटी का सबसे बड़े संगठनों में शुमार कुल्लू फलोत्पादक मंडल भी इसके विरोध में उतर आया है। टोल प्लाजा संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजगीर महंत और सह अध्यक्ष घनश्याम कपूर ने कहा कि वह वीरवार को फलोत्पादक मंडल भवन में मंडल अध्यक्ष प्रेम शर्मा समेत समस्त किसान-बागवानों ने आंदोलन का समर्थन करते हुए टौल प्लाजा को हटाने या स्थानीय लोगों को छूट देने की एकमत में बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें