एसएसबी प्रशिक्षित स्वयंसेवी गुरिल्ला संगठन ने सोमवार को मांगों को लेकर ढालपुर में प्रदर्शन किया। गुरिल्लाओं ने ढालपुर चौक से कॉलेज रोड होकर उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली। इसमें सैकड़ों गुरिल्ला महिला एवं पुरुष स्वयंसेवियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान गुरिल्लाओं ने रोष प्रकट करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
गुरिल्ला संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेम राणा ने कहा कि जो सदस्य लगातार कई बैठकों में भाग नहीं ले रहे हैं, उनका नाम संगठन की सदस्यता सूची से हटा दिया गया है। अब यह गुरिल्ला संगठन का सदस्य होने का दावा नहीं कर सकते हैं। अखिल भारतीय गुरिल्ला संगठन ने सुप्रीम कोर्ट में केस किया है। लिस्ट में बनकर तैयार है, इसलिए सभी सदस्य लिस्ट को चेक कर सकते हैं। इसमें नाम छूटने पर संगठन की उनके प्रति कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। वहीं, अखिल भारतीय गुरिल्ला संगठन के मुख्य सलाहकार प्रीतम सिंह ठाकुर ने कहा कि एसएसबी विभाग ने कोर्ट में संगठन के नोटिस का जवाब ढाई सौ पन्नों में दिया है।
15 सितंबर तक वकील उसे कोर्ट में पेश करेंगे, उसके बाद ही केस की स्थिति साफ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ निष्कासित सदस्य गुरिल्लाओं को झूठी जानकारी देकर उन्हेें गुमराह किया जा रहा है। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। इस दौरान संगठन की महिलाध्यक्ष मीना कुमारी शर्मा, जिला प्रवक्ता एवं नग्गर सर्कल प्रधान चुन्नी लाल, बंजार सर्कल प्रधान दयाल सिंह, राम सिंह, भवानी प्रसाद, चमन लाल, राम लाल, अंगमो, पृथ्वी चंद, प्रकाश चंद, भीमी राम, मेहर चंद, तेज राम, भुवनेश्वर, यंगडोल, शीला, इंद्रा देवी, बबली शर्मा, बेसरू देवी, निर्मला देवी, शिव राम, प्रेम चंद आदि मौजूद रहे।