फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : कौशल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन बाशिंग में हुई अपराध नियंत्रण समीक्षा बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए बुधवार को पुलिस लाइन बाशिंग में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में हाल ही में दर्ज आपराधिक मामलों की समीक्षा की गई और लंबित मामलों के जल्द निपटारे पर विशेष जोर दिया गया। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों को और अधिक सशक्त बनाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ अपने कर्मचारियों के कल्याण के प्रति पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान, उप पुलिस अधीक्षक शेर सिंह, राजेश कुमार, क्षमा दत्त, राजीव मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें