फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रेहड़ी-फड़ी धारकों को वेंडिंग जोन में मिलेंगी दुकानें

Thu, 07 Nov 2024 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के समीप नगर परिषद कुल्लू के द्वारा बनाई गई टिन की चादरों की दुकानें। स
विज्ञापन
कुल्लू। शहर में ढालपुर और आसपास सड़कों से हटाए गए पंजीकृत रेहड़ी-फड़ी वालों को रोजगार मिलने की उम्मीद जगी है। नगर परिषद ने वेंडिंग जोन बनाने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वेंडिंग जोन में रेहड़ी-फड़ी धारकों को बैठाया जाएगा। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के निचले गेट के समीप दिव्यांग भवन के सामने पांच से अधिक टिन के शेड की दुकानें तैयार की गई हैं। जहां भी नगर परिषद को खाली जगह मिलेगी, वहां वेंडिंग जोन बनाकर दुकानों का निर्माण किया जाएगा।

करीब तीन महीने पहले नगर परिषद ने कुल्लू शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम चलाते हुए ढालपुर में अस्पताल के आसपास, कॉलेज चौक, मालरोड, लोअर ढालपुर, सरवरी, शीतला माता मंदिर से ब्यासा मोड़ तक अतिक्रमण हटाया था। अस्पताल के बाहर रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले तीन महीने से बेरोजगार बैठे हैं। उन्हें सड़क किनारे से हटने के बाद नई जगह अभी तक नहीं मिली है।
विज्ञापन

रेहड़ी-फड़ी धारक भी वेंडिंग जोन में दुकानें मिलने के इंतजार में हैं। हालांकि, रेहड़ी-फड़ी धारकों का रोजगार छिनने के बाद सीटू के बैनर तले कुल्लू शहर के रेहड़ी-फड़ी धारकों ने नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद उन्हें नगर परिषद से आश्वासन मिला है।


नगर परिषद क्षेत्र में पंजीकृत रेहड़ी-फड़ी धारकों को वेंडिंग जोन बनाकर रोजगार दिया जाएगा। अस्पताल के समीप दुकानें बनाई जा रही हैं। जैसे-जैसे नगर परिषद को जगह मिलेगी, यह प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। हालांकि, वेंडिंग जोन का लाभ उन्हें मिलेगा, जो पंजीकृत रेहड़ी-फड़ी धारक हैं। - चंदन प्रेमी, उपाध्यक्ष, नगर परिषद कुल्लू
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें