कुल्लू। खाद्य सुरक्षा विभाग कुल्लू ने मनाली में रेहड़ी-फड़ी धारकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें 50 से अधिक संचालकों ने भाग लिया।
यह प्रशिक्षण भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण की ओर से आयोजित किया गया। इसमें प्रतिभागियों को सुरक्षित एवं स्वच्छ खाद्य निर्माण, व्यक्तिगत स्वच्छता, खाद्य पदार्थों का सुरक्षित भंडारण एवं हैंडलिंग, तापमान नियंत्रण, लाइसेंसिंग एवं पंजीकरण संबंधी प्रावधानों के बारे में बताया गया। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों को भी बताया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग कुल्लू के जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में सभी खाद्य व्यवसाय संचालकों को साफ सफाई और गुणवत्ता एवं साफ सुथरा भोजन परोसने की शपथ दिलाई गई। संवाद