फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ढालपुर में चला अंधड़, दुकानों की उड़ीं छतें

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में मौसम का मिजाज फिर बिगड़ा है। बदला मिजाज लोगों की परेशानी को बढ़ा रहा है। जिला मुख्यालय ढालपुर में शुक्रवार को अंधड़ चला। इससे ढालपुर में हर तरफ धूल-मिट्टी का आलम रहा। दोपहर 02:30 बजे के करीब अंधड़ चलने से पीपल जातर मेले के लिए सजाई गईं अस्थायी दुकानों की छतें उड़ गईं। गनीमत रही कि जिस समय अंधड़ चला उस समय दुकानों में कोई नहीं था। ढालपुर में सजे अस्थायी बाजार से सामान हटा दिया गया है। व्यापारी लौट रहे हैं, लेकिन कुछ दुकानें हटाने का क्रम जारी है। इनमें से करीब तीन से चार दुकानों की छतें उड़ गईं।
विज्ञापन

मौसम का बिगड़ा मिजाज लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। हर दूसरे-तीसरे दिन कुल्लू में अंधड़ चल रहा है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित ढालपुर की अस्थायी मार्केट में अंधड़ के कारण दुकानों की छतें उड़ गईं। जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन ढालपुर में उठी धूल के चलते लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें