फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ढालपुर में रेहड़ी से सामान चुराया, फिर लगा दी आग

Sun, 14 Jan 2024 12:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। ढालपुर में एसपी ऑफिस से मात्र 50 मीटर दूर एक महिला की रेहड़ी पर आग लगा दी। घटना शुक्रवार रात की है। शातिरों ने पहले रेहड़ी पर रखा सामान चोरी किया और बाद में रेहड़ी को आगे के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

रेहड़ी से अपने परिवार का गुजर बसर करने वाली महिला पर अब संकट खड़ा हो गया है। महिला ने पुलिस थाना कुल्लू में शिकायत देकर शातिरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
महिला रमा देवी, पत्नी जीत निवासी लोअर ढालपुर जुराबें, टोपी, दस्ताने और सब्जी बेचकर दो वक्त की रोटी का गुजारा करती है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें