फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू-लोट रूट पर आधे रास्ते से लौट रही बस

Sun, 14 Jan 2024 12:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में आई आपदा के छह महीने बाद भी कुल्लू-लोट रूट पर बस सेवा पूरी तरह से बहाल नहीं हो पाई है। सड़क कई जगहों पर भारी बारिश के कारण टूटी हुई है। सड़क की हालत में सुधार न किए जाने के कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस कुल्लू-लोट रूट पर निर्धारित बस अड्डा लोट तक नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन

इसके कारण पांच से छह गांवों के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निगम की बस अंतरराज्यीय बस अड्डा कुल्लू से लोट के लिए तो समयसारिणी के अनुसार चल रही है, लेकिन सड़क क्षतिग्रस्त होने की वजह से बस को आधे रास्ते से ही लाना पड़ रहा है। इसके कारण ग्रामीणों को कई किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ रहा है।
ग्रामीण बुद्धि सिंह, रोहित, रामलाल, अश्वनी, सौरव ने कहा कि आपदा के छह माह बाद भी लोक निर्माण विभाग सड़क को दुरुस्त नहीं कर पाया है। इस कारण बस लोट तक नहीं आ रही है। बस को बनोगी से वापस मोड़ा जा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों खासकर मरीजों और स्कूल के विद्यार्थियों को परेशान होना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ सटी खराहल घाटी का बारीपधर-पेच्छा संपर्क मार्ग दोबारा बंद हो गया है। संपर्क मार्ग बंद होने से लोगों को आने-जाने में आठ किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विभाग पिछले छह माह से थर्कू में एक डंगा नहीं लगा पाया है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसके धीमान ने कहा कि लोट और बारीपधर-पेच्छा सड़क में डंगे लगाने का कार्य जारी है। कहा कि जल्द सड़कों को बड़े वाहनों के लिए बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन

...
बनोगी तक भेजी जा रही बस
कुल्लू-लोट सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण बस लोट तक नहीं जा रही है। बस का संचालन बनोगी तक किया जा रहा है।
-मनोज कुमार, बस अड्डा प्रभारी कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें