बंजार के बठाहड क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती को नष्ट करती एसटीएफ की टीम। स्त्रोत एसटीएफ
- फोटो : पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक।
गुशैणी (कुल्लू)। स्पेशल टास्क फोर्स ने बंजार थाना के तहत बठाहड़ क्षेत्र के गांव मशियार में अफीम की अवैध खेती को नष्ट किया है। गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ कुल्लू की दो टीमों ने दबिश देकर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान करीब 12 बीघा निजी भूमि के 30 सीढ़ीदार खेतों में अफीम की अवैध खेती पाई गई।
इसमें लगभग 4,32,522 अफीम के पौधे बरामद किए गए। एसटीएफ टीम ने पौधों को मौके पर ही नष्ट किया। इस बारे में बंजार थाना में प्राथमिकी दर्ज की है। डीएसपी कुल्लू हेम राज वर्मा ने कहा कि अभी तक एसटीएफ कुल्लू ने करीब 37 बीघा निजी भूमि पर अफीम के कुल 10,58,985 पौधे नष्ट किए हैं। संवाद