फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देव आदि ब्रह्मा की 15 साल पहले गुम हुई मूर्ति मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
देवालय खोखन में ही मिली मूर्ति, किसने रखी, कैसे आई, बना रहस्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। आराध्य देवता आदि ब्रह्मा खोखन की 15 साल पहले गुम हुई मूर्ति उनके देवालय खोखन में ही मिल गई है। मूर्ति को आदि ब्रह्मा के मंदिर में ही पाया गया। देवता आदि ब्रह्मा की यह मूर्ति अष्टधातु की है। बताया जा रहा है कि 15 साल पहले यह मूर्ति चोरी हुई थी। इसे देवता के कारकून दैवीय चमत्कार ही मान रहे हैं कि मूर्ति मंदिर में पाई गई।
विज्ञापन

अष्टधातु की यह मूर्ति मंदिर में कैसे पहुंची, इसे कौन लेकर आया, यह अभी तक रहस्य बना हुआ है। मूर्ति यहां पर कैसे पहुंची इसको लेकर देवसमाज के लोगों में कई तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। मूर्ति का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अष्टधातु की इस मूर्ति को अब देवलुओं ने संभाल कर रख लिया है। देवता आदि ब्रह्मा के पुजारी हेमराज ने कहा कि 15 साल पहले गुम हुई देवता की अष्टधातु की मूर्ति अब मंदिर में मिली है। बीते रविवार को यह मूर्ति मंदिर में पाई गई। इससे हारियानों में खुशी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें