फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सांख्यिकीय सर्वेक्षण से योजनाएं बनाने में मिलेगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय मंडी (एनएसओ) की ओर से कुल्लू जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विभिन्न सर्वेक्षण किए जाएंगे। इन सर्वेक्षणों से जुटाई गई जानकारी का उपयोग देश और प्रदेश में विकास योजनाएं बनाने और बेहतर नीतियां तैयार करने के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय मंडी के सहायक निदेशक अमित कुमार ने बताया कि जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग विषयों पर सर्वेक्षण किए जाएंगे। इसमें सोइधार मनाली में आवधिक शर्म बल सर्वेक्षण, निरमंड में असंगठित क्षेत्र उद्यमों का सर्वेक्षण, कुल्लू में राष्ट्रीय घरेलू आय का सर्वेक्षण, मणिकर्ण, कुल्लू और मनाली में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक, कशावरी में प्रवासन सर्वेक्षण और त्वार और भुंतर में अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण और कृषि परिवारों की स्थिति मूल्यांकन सर्वेक्षण किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण के लिए एनएसओ के प्रशिक्षित अधिकारी और कर्मचारी डिजिटल उपकरणों और वेब पोर्टल के माध्यम से जानकारी एकत्र करेंगे। लोगों की ओर से दी गई जानकारी को पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा और इसका उपयोग केवल आंकड़े तैयार करने के लिए किया जाएगा। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने सर्वेक्षण के लिए चुने गए परिवारों, दुकानों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों से अपील की है कि वे सर्वेक्षण कर्मचारियों को सही और पूरी जानकारी उपलब्ध करवाएं। सही आंकड़े मिलने से सरकार को लोगों की जरूरतों के अनुसार बेहतर योजनाएं बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें