26 अक्तूबर तक फिर से नाम दर्ज करने का समय दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। एसएसबी प्रशिक्षित स्वयं सेवी गुरिल्ला संघ की एक विशेष बैठक ढालपुर मैदान में हुई। इसकी अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राणा ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से बैठक से गैर हाजिर रहने वाले 400 वालंटियर के नाम सूची से काटे गए। संगठन की ओर से हिदायत दी गई कि जिनके नाम काट दिए गए हैं, वे 26 अक्तूबर तक कोर्ट फीस जमा कर अपने नाम दोबारा जोड़ सकते हैं। अखिल भारतीय गुरिल्ला संगठन के अध्यक्ष प्रीतम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने 15 अक्तूबर को दिल्ली हाईकोर्ट में हुई केस की सुनवाई के बारे में जानकारी दी। बताया कि उस दिन केस पर पूरी बहस नहीं हो सकी, क्योंकि केस के दूसरे जज सेवानिवृत्त हो गए थे। अब दिवाली के बाद नई बेंच में केस की सुनवाई होगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में 26 अक्तूबर को संगठन की ऑल इंडिया स्तर की बैठक होगी। इसमें संगठन के इंडिया के पदाधिकारी बुलाए गए हैं। इसमें अगली रणनीति तैयार की जाएगी।
रविवार को हुई बैठक में संगठन की महिला अध्यक्ष धनवंती ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुन्नीलाल, महासचिव अंगमो देवी, प्रेम चंद, राम सिंह, अनूप राम, मनसुख, गोपाल, शांति देवी, सीता देवी, दम्मा ठाकुर, चंपा, विद्या सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।