फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दिल्ली-चंडीगढ़ से कुल्लू-मनाली के लिए दौड़ेंगी स्पेशल वोल्वो बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। दिवाली पर घर आने और त्योहार के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने विशेष बस व्यवस्था की है। इसके तहत दिल्ली और चंडीगढ़ से कुल्लू-मनाली के लिए पांच अतिरिक्त वोल्वो बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा एक अतिरिक्त एसी बस भी सेवा में लगाई जाएगी। निगम की इस व्यवस्था से त्योहार के दौरान यात्रियों को बसों में सीटों की कमी और आवाजाही की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एचआरटीसी की ओर से दिल्ली से कुल्लू-मनाली के लिए तीन अतिरिक्त वोल्वो बसें चलाने की व्यवस्था की गई है, जबकि चंडीगढ़ से दो अतिरिक्त वोल्वो बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसी तरह कुल्लू-मनाली से दिल्ली और चंडीगढ़ की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए भी विशेष बस सेवा रहेगी। इससे दिवाली मनाने के लिए घर पहुंचने वाले लोगों के साथ त्योहार के बाद नौकरी और कामकाज पर लौटने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।
त्योहार के दौरान अन्य राज्यों से हिमाचल आने और यहां से वापस जाने वाले यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले बढ़ जाती है। खासकर दिल्ली और चंडीगढ़ से कुल्लू-मनाली आने वाली बसों में यात्रियों की भीड़ रहती है। कई बार सीटें उपलब्ध नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। इसे देखते हुए निगम ने अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है, ताकि यात्रियों को आवागमन में दिक्कत न हो और उनका सफर सुविधाजनक रहे।
विज्ञापन

एचआरटीसी के उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने बताया कि दिवाली के लिए विशेष बस व्यवस्था की गई है। दिल्ली और चंडीगढ़ से आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए पांच अतिरिक्त वोल्वो और एक एसी बस को सेवा में लगाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें