ढ़माह स्कूल के विद्यार्थियाें को बाल विज्ञान कांग्रेस में सम्मानित करते मुख्यातिथि। स्रोत: स्
नित्थर (कुल्लू)। राजकीय माध्यमिक विद्यालय ढमाह के सौरव ने विज्ञान प्रश्नोत्तरी और मॉडल प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है।
यह प्रतियोगिता राजमाता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निरमंड में शुक्रवार को हुई। ढमाह स्कूल की संजना और आकृतिका ने विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों ने छात्राओं काे बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। संवाद