फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुंतर में लगा सोलर एनर्जी प्लांट

विज्ञापन
भुंतर में लगाया 250 किलोवाट का सोलर प्लांट। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया मिशन के तहत कुल्लू जिले का नाम एक बार फिर सुर्खियों में आया है। सौर ऊर्जा से बिजली तैयार करने की योजना का लाभ उठाते हुए भुंतर में जिले का पहला सोलर एनर्जी प्लांट लगाया गया है।
विज्ञापन

250 किलोवाट के इस प्लांट में प्रतिदिन 1250 यूनिट बिजली तैयार होगी। लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से चार बीघा में स्थापित इस सोलर एनर्जी प्लांट में 657 सोलर पैनल लगाए गए हैं, जिनसे बिजली तैयार होगी। इस प्लांट से तैयार होने वाली बिजली को भुंतर स्थित बिजली बोर्ड के सब स्टेशन के माध्यम से पावर ग्रिड में भेजा जाएगा। इसे एक उपलब्धि माना जा रहा है। इससे जिले में कई और लोग भी सोलर प्लांट लगाने की दिशा में प्रेरित होंगे। प्लांट को तारा सोलर एनर्जी प्लांट का नाम दिया गया है। इस प्लांट में तैयार होने वाली बिजली को प्रदेश सरकार चार रुपये छह पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से खरीदेगी। इसके लिए प्रदेश सरकार से करार हुआ है। इस प्लांट में बारिश व बादल के मौसम में भी बिजली तैयार होगी। प्लांट में सारी तकनीक व सामान स्वदेशी लगाया गया है। इसे मेक इन इंडिया की तर्ज पर तैयार किया गया है। हैवेल इंडिया के साथ 25 साल का करार भी किया गया है। यह कंपनी इसकी तकनीकी तौर पर देखरेख करेगी। तारा सोलर एनर्जी प्लांट के प्रबंध निदेशक राहुल सोलंकी ने कहा कि यह कुल्लू जिले का पहला सोलर एनर्जी प्लांट है, जो रोजाना लगभग 1250 यूनिट बिजली तैयार करेगा। इस सोलर प्लांट से प्रदूषण रहित सौर ऊर्जा से बिजली तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें