कुल्लू। जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में ढालपुर मैदान में वीरवार दो मैच खेले गए। पहला मैच गोल्डन ईगल और जेबीबीएन टकोली तथा दूसरा सौर-इलेवन और सरानाहुली-11 के बीच हुआ। इनमें जेबीबीएन टकोली और सौर-इलेवन की टीम विजेता रही है। पहले मैच में गोल्डन ईगल ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 113 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी जेबीबीएन टकोली ने 12.5 ओवर में तीन विकेट खोकर 115 रन बनाकर मैच जीत लिया।
वहीं, दूसरा मैच सौर इलेवन और सरानाहुली-11 के बीच खेला गया। इसमें सौर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 217 रन बनाए। गौरव ने 39 गेंद में 78 और विनोद ने नौ बाल में 20 रन का योगदान दिया। सरानाहुली-11 20 ओवर में छह विकेट खोकर 169 रन ही बना पाई। टीम में अजय ने 39 में 54 और विक्की ने 18 में 29 रन बनाए। सौर इलेवन ने मैच 48 रनों से जीता।